Cover Letter Generate in Minutes कैसे करें – कवर लेटर क्या होता है – Samples/Examples/Format/ 2026

Cover Letter Kya Hota Hai in Hindi : आज की पोस्‍ट Cover Letter Kaise Banta Hai आप सभी के लिये बहुत ही खास होने जा रही है। कवर लेटर एक ऐसी चीज है, जिसका सामना आप सभी को करना पड़ता है। एक अच्‍छा Cover Letter आपकी बात को अच्‍छी तरह रख सकता है।

कवर लेटर को आप इंटरप्रिटेशन मान सकते हैं या फिर प्रावरण पत्र मान सकते हैं। ऐसा इसलिये क्‍योंकि यह रिज्‍यूमें के ऊपर संलंग्‍न किया जाता है। इस कवर लेटर को तैयार करना भी एक प्रकार की कला है।

जो इस कला में माहिर होगा, वह उतना अच्‍छा Cover Letter तैयार करता है। कवर लेटर किसी भी Applicant को अपने CV / Resume को नियोक्‍ता के सामने मजबूती के साथ प्रस्‍तुत करता है। इसलिये इसे हल्‍के में लेने की भूल कतई न करें।

कवर लेटर के विभिन्‍न भागों पर हम विस्‍तार से चर्चा करने जा रहे हैं, साथ ही Cover Letter Kaisa Hota Hai , Cover Letter Template , Cover Letter Format के विषय पर भी बात करेंगें, ताकि आपको खुद के लिये कवर लेटर तैयार करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Cover Letter क्‍या है ( कवर लेटर 2026 )

Cover Letter in Hindi
कवर लेटर की जानकारी हिंदी में

Cover Letter Kya Hai in Hindi : कवर लेटर एक ऐसा पत्र है, जिसे CV / Resume के ठीक ऊपर लगाया जाता है। Cover Letter के जरिये आप अपने नियोक्‍ता से बात करते हैं। आप इस कवरिंग लेटर के माध्‍यम से अपना परिचय नियोक्‍ता से कराते हैं।

सीवी/ रिज्‍यूमें की ठीक ऊपर लगा आपका कवर लेटर नियोक्‍ता को आपके बारे में जानकारी प्रदान करता है, साथ उन्‍हें यह Information देता है, आप उनकी Company में खाली पोस्‍ट को भरने के लिये Best Candidate हैं।

इसलिये कवर लेटर लिखते समय आपको इस बात का विशेष रूप से ध्‍यान रखना है कि आप कवर लेटर में किसी प्रकार की कोई गलती न करें।

कवर लेटर एक छोटा सा पत्र होता है। जिसमें 3 से 6 पैराग्राफ होते हैं। इसे बहुत लंबा नहीं लिखा जाता है।

Cover Letter क्‍या होता है? के संदर्भ में एक विशेष बात यह है कि आपको इस पत्र के जरिये नियोक्‍ता को जानकरी देनी है कि आप उनकी कंपनी के लिये पूरी तरह फिट क्‍यों हैं?

Cover Letter कैसे लिखें – कवर लेटर कैसे बनायें

Cover Letter Me Kya Likha Jata Hai : अब सवाल उठता है कि हम कवर लेटर में क्‍या लिखें?  कवर लेटर लिखने से पहले आपको उस Company के बारे में पूरी रिसर्च कर लेनी चाहिये। ताकि आपको Covering Letter लिखते समय उन्‍हें यह बता सकें कि आप उनकी कंपनी लिये उपयुक्‍त क्‍यों हैं?

कवर लिखते समय आप निम्‍न 3 बिन्‍दुओं का ध्‍यान रखें –

  • 1 – उस कंपनी की वेबसाइट से कंपनी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।
  • 2 – कंपनी के बारे में प्रकाशित हाल के समाचारों पर पैनी नजर रखें
  • 3 – अपनी जान पहचान के उस बंदे से बात जरूर करें जो पहले से उस कंपनी मे काम कर रहा हो। उससे कंपनी और खाली वेकेंसी से संबंधित जानकारी हासिल करें।

Covering Letter में सबसे पहले सही संबोधन तथा पद नाम

कवर लेटर लेटर में सबसे पहले आपको उस व्‍यक्ति का नाम, पदनाम, कंपनी, पता आदि लिखना है।

साथ ही उस व्‍यक्ति का नाम लिखें, जिसको आप Cover Letter लिख रहे हैं। इसके अलावा आपको उस व्‍यक्ति के नाम के ठीक पहले ‘Dr’, ‘Mr’, ‘Mrs’, ‘Ms’, व उनका job title जरूर लिखें।

Also Read :

यदि आपको उनका नाम नहीं पता तो क्‍या लिखें?

कई बार हमें उस व्‍यक्ति का नाम पता नहीं होता है, जिसके पास हम अपना CV / Resume / Cover Letter भेज रहे हैं। ऐसी स्थिति में आप उस कंपनी की वेबसाइट के जरिये नाम Find करने का प्रयास करें।

फिर भी यदि नाम नहीं मिलता है तो आप अपने Letter की शुरूआत ‘Dear Sir or Madam’ से कर सकते हैं। इसके बाद आप head of the department, head of human resources or a recruitment manager आदि संबोधन लिखते हुये कवर लेटर की शुरूआत करें।

कवर लेटर में अपना परिचय दें

कवर लेटर में आप अपना Introduction दें। इस सेक्‍शन में आपको नियोक्‍ता को यह बताना है कि आपको उनकी कंपनी में रिक्‍त वेकेंसी की जानकारी कहां से मिली, यदि आपके पास वेकेंसी से संबंधित कोई संदर्भ संख्‍या है, तो उसका उल्‍लेख कवरिंग लेटर में जरूर करें।

यदि आप उस कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं और वहां रिक्‍त पदों की जानकारी के मकसद से पत्र लिख रहे हैं। तो आप नियोक्‍ता को यह जरूर बतायें कि आप उस कंपनी को कितना पसंद करते हैं और वहां काम करने के लिये उत्‍सुक व आतुर हैं।

आप कंपनी के लिये सही व्‍यक्ति हैं इस बात का उल्‍लेख करें

Show you are Right for the Job : Cover Letter में इस बात की जानकारी जरूर दें कि आप उनकी Company के लिये व Job के लिये Right Person हैं।

Covering Letter के इस हिस्‍से में आप अपनी Skills और Experience के बारे में बतायें। जिससे उन्‍हें पता चल सके कि आप ही उनकी कंपनी की पोस्‍ट के लिये सही व्‍यक्ति हैं।

साथ ही उन्‍हें इस बात से अवगत करायें कि आप उनके साथ काम करने को लेकर उत्‍साहित हैं व आप कंपनी के मूल्‍यों व शैली के लिये समर्पित हैं।

Cover Letter में Extra Information देना न भूलें

अगर आप Experienced व्‍यक्ति हैं और आपने बहुत सारी अलग अलग कंपनियों में विभिन्‍न पदों पर Jobs की हैं तो अपने Cover Letter में यह Extra Information जरूर दें।

कवरिंग लेटर में इस बात का उल्‍लेख करें कि जब आप उन कंपनियों में काम कर रहे थे। तब आपने वहां कौन कौन सी Skills हासिल कीं और अब आप उन Skills से उनकी कंपनी को क्‍या फायदा पहुंचा सकते हैं।

यदि आप दिव्‍यांग हैं तो आप इस सेक्‍शन में अपनी दिव्‍यांग्‍यता के बारे में बता सकते हैं। यदि आप बताना चाहें तो बता सकते हैं।

Also Read :

अपने कवर लेटर का अंत इस प्रकार करें

इस सेक्‍शन में आप अपने कवर लेटर का समापन करते हुये लिखें कि वह आपके इस Job Application पर गंभीरता पूर्वक विचार करें और कंपनी आपके बारे में अतिरिक्‍त जानकारी CV / Resume से हासिल करें। साथ ही कवरिंग लेटर पर लिखें कि आप उनके उत्‍तर की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Cover Letter के अंत में Yours Sincerely अथवा Yours Faithfully लिखें व नाम / पता आदि दर्ज करें

कवर लेटर के अंत में Yours Sincerely अथवा Yours Faithfully लिखते हुये अपना नाम व पता आदि लिखें। यहां ध्‍यान देने योग्‍य बात यह है कि यदि आपने अपने Covering Letter की शुरूआत व्‍यक्ति के नाम से की है तो आप अंत में Yours Sincerely शब्‍द का इस्‍तेमाल करेंगें।

लेकिन यदि आपने अपने कवरिंग लेटर की शुरूआत ‘Dr’, ‘Mr’, ‘Mrs’, ‘Ms’ से की है तो आप अंत में Yours Faithfully शब्‍द का प्रयोग करेंगें।

Cover Letter Key Points – Tips for Cover letter 2026

1 – आप जितनी बार कवर लेटर लिखें उतनी बार अलग लिखें। हर जॉब और हर कंपनी के लिये अलग कवरिंग लेटर लिखना जरूरी होता है। कॉपी पेस्‍ट करके लिखा गया कवर लेटर प्रभावी नहीं होता है।

2 – आपका कवर लेटर उस कंपनी और विशिष्‍ट पद के हिसाब से होना चाहिये। न कि पुराना घिसा पिटा कवर लेटर फार्मेट हो।

3 – कवरिंग लेटर में कंपनी का नाम व नियोक्‍ता का विवरण सही होना चाहिये।

4 – Cover Letter की भाषा Professional व सभ्‍य सुसंकृत होनी चाहिये तथा लिखने का लहजा अच्‍छा होना जरूरी है।

5 – आप अन्‍य Job Applicants से क्‍यों अलग हैं? यह स्‍पस्‍ट करने के लिये आप अपने Skills और अनुभवों को बेहतर ढंग से लिखें।

6 – यदि आपने कवरिंग लेटर में किसी ऐसी बात का उल्‍लेख किया है जिसे लिखना जरूरी था उसे आप तथ्‍यों से साबित करना न भूलें।

7 – आप जिस Fonts में Cover Letter लिख रहे हैं वह CV / Resume के फॉन्‍ट से मेल खाना चाहिये। ताकि दोनों अलग अलग न दिखें।

8 – फाइनल प्रिंट आउट लेने से पहले कवरिंग लेटर की वर्तनी तथा ग्रामर चेक करें। ताकि किसी प्रकार की कोई गलती होने की संभावना न रहे।

9 – सबसे जरूरी बात अपने कवर लेटर की एक कॉपी अपने पास जरूर रखें क्‍योंकि इंटरव्‍यू के दौरान आपसे कवर लेटर से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं।

How to write a cover letter in Hindi के संदर्भ में ऊपर दिये गये सभी Key Points व Information आपके लिये बेहद जरूरी है। इसके अलावा कुछ और प्रांसंगिक जानकारी आपको नीचे के हिस्‍से में मिलने जा रही है।

Also Read :

Covering Letter के 5 Parts (कवर लेटर के 5 भाग जिन्‍हें आप अनदेखा नहीं कर सकते)

Key Parts of Cover Letter
कवर लेटर के 5 भाग

कवर लेटर के 5 भाग इस प्रकार हैं, जिन्‍हें क्रमबद्ध तरीके से लिखना होता है।

  • 1 – शीर्षक
  • 2 – अभिवादन
  • 3 – परिचय
  • 4 – बॉडी संरचना
  • 5 – समापन

Cover Letter कितने पेज का होना चाहिये

Cover Letter केवल एक पेज का होना चाहिये। 1 से अधिक पेज का कवर लेटर आपके CV / Resume पर नकारात्‍मक प्रभाव डाल सकता है।

इसलिये आप जो भी अपने कवर लेटर में लिखना चाहते हैं वह सब इसी एक पेज में लिखें।

Cover Letter Format कैसा होना चाहिये

Format Cover Letter
आपकी सुविधा के लिये फार्मेट / सैंपल

Cover Letter Format के लिये आपको ऊपर जो 5 भाग बताये गये हैं, आपको उन्‍हीं का प्रयोग अपने कवरिंग लेटर में करना चाहिये। फिर भी यदि आपको किसी प्रकार की अ‍सुविधा हो रही है तो आप ऊपर दी गयी इमेज से समझ सकते हैं।

कवरिंग लेटर से संबंधित अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Cover letter for Job लिखना क्‍यों जरूरी होता है?

नौकरी के लिये आवेदन करते समय Cover letter for Job लिखना जरूरी इसलिये है क्‍योंकि यह आपके CV / Resume में जान फूंक देता है और यदि सीवी / रिज्‍यूमें में कोई गलती है तो उसे ढांकने का भी काम करता है।

Cover letter generator का इस्‍तेमाल करना चाहिये या नहीं?

यदि आप अनुभवी व्‍यक्ति हैं तो आपको Cover letter generator टूल का प्रयोग करने से बचना चाहिये। वैसे तो AI के युग में हर काम मशीन से करवा सकते हैं। लेकिन जो काम इंसान कर सकता है वह मशीन नहीं कर सकती। यदि आपको अपने Cover letter में भावनाओं का तड़का लगाना है तो आप इसे खुद लिखें।

कवर लेटर Samples/Examples क्‍या हैं?

यदि आप कवर लेटर लिखने से पहले आप Samples/Examples देखना चाहते हैं तो आपको इस तरह के सैंपल इंटरनेट पर बड़ी तादात में दिखाई पड़ जायेंगें। आप अपनी जरूरत के अनुरूप सैंपल देख कर Covering letter लिखने की प्रेक्टिस कर सकते हैं।

क्‍या एक अच्‍छा कवर लेटर आपको इंटरव्‍यू के दरवाजे तक पहुंचा सकता है?

जी हां, एक अच्‍छा कवर लेटर आपको इंटरव्‍यू की दहलीज तक पहुंचा सकता है।

क्‍या Best Cover Letter कमजोर Resume को Beat कर सकता है?

जी हां, यदि आपका रिज्‍यूमें कमजोर है तो आप बेस्‍ट कवर लिख कर उसे Beat कर सकते हैं।

Resume और कवर लेटर में सब से बड़ा अंतर क्‍या होता है?

CV / Resume और कवर लेटर में सब से बड़ा अंतर यह है, कि रिज्‍यूमें नियोक्‍ता को यह बताता है कि आप इस नौकरी के लिये योग्‍य क्‍यों हैं? जबकि Covering Letter यह बताता है कि आपको यह नौकरी क्‍यों चाहिये।

तो Friends यह थी हमारी आज की पोस्‍ट Cover Letter Generate in Minutes कैसे करें – कवर लेटर क्या होता है – Samples/Examples/Format/ 2026 यदि आप इस विषय में कोई अन्‍य जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप हमसें कमेंट बॉक्‍स के जरिये पूछ सकते हैं। धन्‍यवाद।

Spread the love

Leave a Comment