Cyber Security Expert Course कैसे करें – साइबर सुरक्षा 2026 में करियर कैसे बनायें

Cyber Security Expert Course 2026 : आज के दौर में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में Zen Z नौजवानों के लिये बेशुमार संभावनाएं मौजूद हैं। कंप्‍यूटर साइंस में दिलचस्‍पी रखने वाला कोई भी छात्र आगे चल कर Cyber Security Expert Course करके अपने भविष्‍य की मजबूत नींव डाल सकता है।

इंडिया साइबर थ्रेड रिपोर्ट 2026 के अनुसार साइबर हमले तथा साइबर ठगी के मामलों में और अधिक बढ़ोत्‍तरी होने वाली है। दुनिया में हर 40 सेकेंड के अंदर एक Cyber Attack होता है। आज AI के दौर में साइबर अपराधों की नई नई किस्‍में देखनें को मिल रही हैं। ऐसे में Cyber Security Expert बन कर प्रोफेशनल तरीके से लोगों को सुरक्षा प्रदान करना एक फायदेमंद Job के रूप में उभरा है।

Cyber Security Expert Course करने के बाद अलग अलग प्रकार की अनेक Jobs के अवसर मौजूद होते हैं। आप विभिन्‍न सरकारी विभागों तथा कॉरपोरेट कंपनियों में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ के रूप में आकर्षक नौकरी पा सकते हैं।

इस पोस्‍ट में हम आपको Cyber security course ke baad job kaise paye के बारे में विस्‍तार से जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, कृप्‍या पोस्‍ट को अंत तक पढ़ें।

Cyber Security Expert पाठयक्रम क्‍या है

Cyber security course, Salary, best College
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ कैसे बनते हैं

Cyber security course in Hindi : जैसा कि आप सब जानते हैं कि पूरी दुनिया में साइबर हमलों, डेटा चोरी तथा हैकिंग के बढ़ते मामलों से सभी त्रस्‍त हैं। ऐसी स्थिति में कंपनियों तथा सरकारी संस्‍थानों को अपना डेटा सुरक्षित तथा गोपनीय रखने के लिये साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है। Cyber Security Expert हमें नेटवर्क, कंप्‍यूटर, सर्वर तथा डेटा के Unauthorized Access से सुरक्षा प्रदान करता है और हैकिंग के खतरे से बचाता है।

Cyber Security Course की पढ़ाई करने वाले छात्रों को साइबर सुरक्षा के सभी अंगों व विभिन्‍न चरणों का अध्‍ययन करना पड़ता है। जिससे उन्‍हें इस फील्‍ड में आने वाली समस्‍याओं का सामना करने में मदत मिलती है। साइबर सुरक्षा पाठयक्रम छात्रों को तकनीकी तथा स्क्ल्सि दोनों में कुशलता प्रदान करते हैं।

Cyber security courses List 2026

1 – नेटवर्किंग तथा ऑपरेटिंग सिस्‍टम

2 – एथिकल हैकिंग

3 – क्रिप्‍टोग्राफी

4 – वेब एप्‍लीकेशन सिक्‍योरिटी

5 – डिजीटल फॉरेंसिक्‍स

6 – CompTIA Secuirity

7 – Certified Ethical Hacker (CEH)

8 – Certified Information Systems Security Professional (CISSP)

9 – Certified Information Security Manager (CISM)

10 – GIAC Security Essential (GSES)

11 – B.Tech

12 – M.Tach

13 – B.Sc in Cyber Security

Also Read :

Cyber Security Expert का Job Role क्‍या होता है

1 – Eithical Hacker / Pen Tester – इसका काम किसी भी सिस्‍टम में सुरक्षा कमियों व विसंगतियों की जांच करना होता है।

2 – Cyber Security Analyst – इसका काम Cyber Attacks और Threats की मॉनीटरिंग करना होता है।

3 – Security Architect – इसका काम IT नेटवर्क को इस तरह डिजाइन करना होता है, जिससे पूरा नेटवर्क सुरक्षित रहे और साइबर हमलों के प्रति अलर्ट रहे।

4 – Incident Responder – इस पद पर आसीन Cyber Security Expert साइबर हमलों के तुरंत Action लेता है।

5 – Digital Forensics Investigator – इस व्‍यक्ति का Job Role साइबर अपराधों की जांच करना होता है।

Cyber Security Expert Salary

Cyber security courses करने के बाद Skilled छात्रों का भविष्‍य उज्‍जवल होता है। साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में जॉब्‍स की असीम संभावनायें हैं। जिससे उन्‍हें सुरक्षित भविष्‍य की गारंटी मिलती है।

भारत में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का शुरूआती वेतन (फ्रेशर्स का) 3.5 लाख से 7 लाख रूपये सालाना होता है। Mid Level प्रोफेशनल्‍स को 8 लाख से 18 लाख रूपये सालाना हो सकता है। सीनियर लेवल पर प्रोफेशनल्‍स को 18 लाख से 40 लाख रूपये सालाना Salary मिलती है।

इसके अलावा निम्‍न पदों पर भिन्‍न भिन्‍न प्रकार की सैलरी दी जाती है

सिक्‍योरिटी एनालिस्‍ट – 4 से 8 लाख रूपये सालाना

पेनिट्रेशन टेस्‍टर – 5 से 10 लाख रूपये सालाना

सिक्‍योरिटी आर्किटेक्‍ट – 22 से 45 लाख रूपये सालाना

क्‍लाउड सिक्‍योरिटी इंजीनियर – 10 से 15 लाख रूपये सालाना

Chief Information सिक्‍योरिटी ऑफिसर्स – 38 से 55 लाख रूपये सालाना (बड़ी कंपनियों में यह वेतन 1 करोड़ रूपये सालाना होता है)

Also Read :

Cyber security course कितने साल का होता है

Cyber security courses Duration : भारत में साइबर सुरक्षा संबंधी डिग्री, डिप्‍लोमा तथा सार्टिफिकेट कोर्सेस की अवधि अलग अलग है। इन कोर्स की यह अवधि कोर्स की प्रकृति पर निर्भर करती है।

  • B.Tech – 4 वर्ष
  • B.Sc & BCA – 3 वर्ष
  • Diploma & Certificate Course – 6 माह से 1 वर्ष
  • M.Tech & M.Sc – 2 वर्ष
  • PG Diploma – 1 से 2 वर्ष
  • Short Term Certificate – 3 माह से 1 साल

साइबर सुरक्षा कोर्स के लिये बेहतरीन संस्‍थान

  • आईआईटी मुंबई
  • आईआईटी, कानपुर
  • लखनऊ विश्‍वविद्धालय
  • आईआईटी, दिल्‍ली
  • आईआईटी, गुवाहटी
  • Sage University, Indore

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

Google Cybersecurity Certificate क्‍या है?

गूगल एक प्रोफेशनल Cybersecurity Certificate प्रदान करता है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ के रूप में यदि आप अपना करियर बनाना चाहत हैं, तो आप इस कोर्स को जरूर करें।

क्‍या Google Cybersecurity Certificate प्राप्‍त करने के बाद अच्‍छी नौकरी मिलती है?

जी हां, गूगल साइबर सिक्‍योरिटी सार्टिफिकेट प्राप्‍त कर लेने के बाद आपको गूगल के विशेषज्ञों की मदत मिलती है। जिससे आप अच्‍छी सैलरी वाली नौकरी आसानी से पा सकते हैं।

Google Cybersecurity Certificate कहां से करें?

गूगल साइबर सिक्‍योरिटी कोर्स करने के लिये व अधिक जानकारी प्राप्‍त करने के लिये इस लिंक पर क्लिक करें

Cyber Security कैसे बनें?

Cyber Security विशेषज्ञ बनने के लिये आप डिग्री, डिप्‍लोमा, पीजी डिप्‍लोमा अथवा सार्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।

Cyber Security के लिये क्‍या पढ़ना पड़ता है?

साइबर सिक्‍योरिटी के लिये कंप्‍यूटर साइंस में रूचि होना जरूरी है। आप इसमें एथिकल हैकर कोर्स, AI सिक्‍योरिटी, नेटवर्क प्रोटोकाल, एनक्रिप्‍शन तकनीक, इंसीडेंट रिस्‍पांस, फायरवाल कन्फिग्रेशन तथा मशीन लर्निंग आदि के बारे में पढ़ते हैं।

तो दोस्‍तों यह थी हमारी आज की पोस्‍ट Cyber Security Expert Course कैसे करें – साइबर सुरक्षा 2026 में करियर कैसे बनायें यदि आप साइबर सुरक्षा कोर्स इन हिंदी के बारे में कोई अन्‍य प्रश्‍न पूछना चाहते हैं तो आप हमसें कमेंट बॉक्‍स के जरिये पूछ सकते हैं।

Spread the love

Leave a Comment