Dairy Technologist कैसे बनें (डेयरी टेक्नोलाजिस्ट 2026) – Dairy Technology Course कितने साल का होता है?

Dairy Technologist Kaise Bane : पूरे देश में Dairy Industry बहुत तेजी से विकसित हो रही है। डेयरी उद्योग में एक से बढ़ कर कंपनियां बन रही हैं। इन कंपनियों के द्धारा अनेक ब्रांड बनाये और बेंचे जा रहे हैं।

हाल ही में दिल्‍ली – NCR में कुछ बड़ी डेयरी कंपनियों ने 80 रूपये लीटर दूध बेंचना शुरू किया है। यह एक गिर नस्‍ल के गाय का दूध है। इस गाय के दूध की बहुत चर्चा है। गिर गाय के दूध को लोग पंसद कर रहे हैं और इस गाय के दूध को कई नामी गिरामी कंपनियों द्धारा बाजार में लांच किया गया है।

डेयरी इंडस्‍ट्री में आनंद डेरी, मदर डेयरी, अमूल इंडिया, नमस्‍ते इंडिया जैसी कंपनियां का दबदबा है। तो वहीं दूसरी ओर इस सेक्‍टर में छोटे उद्यम भी देश के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में विकसित हो रहे हैं।

इसी बात को ध्‍यान में रखते हुये आज हम आपको Dairy Technologist , Dairy Technology Course , Dairy Technology Course Details , Dairy Technology Course Scope , Dairy Technology Course Eligibility आदि के बारे में विस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। पढ़ने के लिये नीचे स्‍क्रॉल करें।

Dairy Technologist ( डेयरी टेक्‍नोलॉजी कोर्स क्‍या है ) 2026

Dairy Technologist and Dairy Technology Course
डेरी टेक्‍नोलॉजी कोर्स की अवधि/संस्‍थान व डेरी विशेषज्ञ के काम

Dairy Technologist : Dairy Technology Course Kya Hai – भारत में लोगों की खाने पीने की आदतों में बड़ा बदलाव आ रहा है। यही कारण है कि देश में दूध व दूध से बनी चीजों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

समूचे भारत में शुद्ध दूध, शुद्ध पनीर, शुद्ध खोया (मावा) शुद्ध छेना, शुद्ध घी डिमांड है। लेकिन दूध व दूध बने यह पदार्थ लोगों को शुद्ध नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में Dairy Technologist की भूमिका तथा Scope दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है।

लोगों को शुद्ध दूध, घी, पनीर आदि मिले इसलिये बड़ी बड़ी कंपनियों से लेकर दुग्‍ध आधारित छोटे उद्यम भी Dairy Technologist हायर कर रहे हैं। यदि आप डेरी उद्योग में बतौर Dairy Technologist काम करना चाहते हैं तो आपको Dairy Technology Course की पढ़ाई करके डेरी विशेषज्ञ बनना होगा।

Dairy Technologist का काम क्‍या होता है?

Dairy Technologist का मुख्‍य काम डेयरी उत्‍पादों में Chemical Testing करना होता है। डेयरी कंपनियों को ऐसे कुशल प्रोफेशनल्‍स की जरूरत पड़ती है जो दूध, पनीर, दही, आइसक्रीम, मक्‍खन, छेना, छाछ तथा घी आदि में Chemical Testing करके यह पता लगायें कि उनके इन उत्‍पादों में किसी प्रकार की कोई मिलावट तो नहीं है।

Dairy Technologist इन कंपनियों में बाहर से आने वाले दूध के सैंपल लेकर उसकी पूरी जांच पड़ताल करते हैं। वह दूध में Chemical Testing की प्रक्रिया के दौरान दूध को अच्‍छे से एनालिसिस करते हैं। इस दौरान वह देखते हैं कि दूध में यूरिया, नाइट्रेट या फिर कोई दूसरा केमिकल तो मौजूद नहीं है।

Dairy Technologist पर Amul, Namaste India जैसी कंपनियां पैसा खर्च क्‍यों करती हैं?

Amul, Namaste India, Mother Dairy जैसी कंपनियां Dairy Technologist पर भरपूर पैसा खर्च करती हैं। दुग्‍ध उत्‍पदों से जुड़ी प्रत्‍येक कंपनी में Dairy Technologist अनिवार्य रूप से भर्ती किये जाते हैं।

कंपनियां अपने Dairy Technologist की सहायता से उत्‍पादों की गुणवत्‍ता सुनिश्‍चित करती हैं। डेयरी विशेषज्ञ इस बात को एश्‍योरेंश करते हैं कि कंपनी से बाहर निकलने वाले सभी प्रोडक्‍ट पूरी तरह शुद्ध हैं और उनमें किसी प्रकार की कोई मिलावट नहीं पाई गयी है। साथ ही वह इस बात को भी सुनिश्‍चत करते हैं कि बाजार में मौजूद उनका कोई भी प्रोडक्‍ट किसी भी सरकारी एजेंसी की जांच के दौरान फेल नहीं होगा।

Also Read :

Dairy Technologist किस तरह के विशेषज्ञ होते हैं?

चूंकि डेरी टेक्‍नोलॉजिस्‍ट केमिकल टेस्टिंग का काम करते हैं। इसलिये वह High-Qualified Professionals होते हैं। यह सभी Dairy Technology में B.Tech Digree Holders होते हैं।

लेकिन छोटे उद्यमों में Skilled प्रशिक्षित तथा डिप्‍लोमाधारी Professionals की सेवायें ली जाती हैं क्‍योंकि इन्‍हें B.Tech Digree Holders की अपेक्षा कम सैलरी देना पड़ती है।

Dairy Technology Course List 2026 ( डेरी टेक्‍नोलॉजी कोर्स कौन कौन से होते हैं )

  • – B.Sc in Dairy Technology
  • – B.Tech in Dairy Technology
  • – M.Sc in Dairy Technology
  • – M.Tech in Dairy Technology
  • – Diploma in Dairy Technology

Dairy Technology Course में मुख्‍य Subjects क्‍या हैं

  1. Physical Chemistry of Milk
  2. Fluid Mechanics
  3. Fat Rich Dairy Products
  4. Principles of Dairy Machine Design
  5. Packaging of Dairy Products

Dairy Technology Course से संबंधित एच्छिक विषय – जिन्‍हें आप अपनी रूचि के अनुसार चुन सकते हैं

  1. Refrigeration and Air Conditioning
  2. Elementary Mathematics
  3. Introductory Dairy Microbiology
  4. Traditional Dairy Products
  5. Condensed and Dried Milk

Dairy Technology Course संचालित करने वाले प्रमुख संस्‍थान

National Dairy Research Institute (NDRI) करनाल, हरियाणा

Warner College of Dairy Technology (SHUATS) – प्रयागराज, उत्‍तरप्रदेश

College of Dairy Science and Technology – लुधियाना पंजाब

College of Dairy Science and Food Technology – रायपुर, छत्‍तीसगढ़

Parul University – वडोदरा, गुजरात

BHU – वाराणसी, उत्‍तरप्रदेश

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी – नईदिल्‍ली

Also Read :

Dairy Technology Course में National Dairy Research Institute (NDRI) Admission Process : ( Dairy Technologist Kaise Bane 2026 )

हरियाणा के करनाल में राष्‍ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्‍थान एवं डेरी प्रशिक्षण केंद्र के द्धारा 4‍ वर्षीय B.Tech Dairy Technology Course कराया जाता है। इस डिग्री प्रोग्राम में Admission के लिये National Level पर Entrance Exam कराया जाता है।

NDRI Entrance Exam पास करने वाले बच्‍चों को रिक्‍त सीटों के हिसाब से करीब 30-40 बच्‍चों को B.Tech Dairy Technology Course में Admission दिया जाता है।

Dairy Technology Course कितने साल का होता है

Dairy Technology Course Duration अवधि अलग अलग होती है। इसे निम्‍न प्रकार से समझें

B.Tech in Dairy Technology 2026

यह 4 साल का प्रोफेशनल अंडर ग्रेजुएट कोर्स है

B.Sc in Dairy Technology 2026

यह 3 वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स है

M.Tech in Dairy Technology 2026

इस कोर्स की अवधि 2 साल है और इसके 4 सेमेस्‍टर होते हैं। इसे ग्रेजुएशन के बाद विशेषज्ञता हासिल करने के लिये किया जाता है।

M.Sc in Dairy Technology 2026

यह 2 साल का Course होता है। इसे पोस्‍ट ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के रूप में किया जाता है। इसे मास्‍टर्स विशेषज्ञता हासिल करने के लिये प्राप्‍त करते हैं। इसे 4 सेमेस्‍टर में पूरा किया जाता है। कुछ संस्‍थान 5 वर्षीय कोर्स भी ऑफर करते हैं इनमें कुल 10 सेमेस्‍टर होते हैं।

Diploma in Dairy Technology 2026

आमतौर पर भारत में Diploma in Dairy Technology Course 2 साल के होते हैं। लेकिन कुछ संस्‍थान 1 वर्ष के डिप्‍लोमा कोर्स भी प्रदान करते हैं। इस प्रकार के अन्‍य डिप्‍लोमा कोर्स की अधिकतम अवधि 4 साल तक होती है।

Dairy Technologist के लिये जरूरी योग्‍यता – Eligibility Criteria for Dairy Technology Course

Dairy Technology Course करने के लिये आपका फिजिक्‍स, केमिस्‍ट्री और मैथमैटिक्‍स जैसे विषयों के साथ 10+2 कम से कम 50% अंकों के साथ उत्‍तीर्णं होना जरूरी है।

लेकिन यदि आप डेरी टेक्‍नोलॉजी कोर्स को डिप्‍लोमा के जरिये करना चाहते हैं तो आपका केवल 10+2 उत्‍तीर्णं होना ही पर्याप्‍त है।

Dairy Technologist से संबंधित अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Dairy Technology Course के क्षेत्र में कौन सा देश अग्रणी है?

Dairy Technology व इससे संबंधित कोर्स के लिये न्‍यूज़ीलैंड तथा नीदरलैंड को अग्रणी माना जाता है। चूंकि इन देशों में दुग्‍ध उत्‍पादन तथा डेरी उद्धोग विश्‍व में अग्रणी है इसलिये यहां Dairy Technology Course संचालित करने वाले अच्‍छे संस्‍थान मौजूद हैं। इन संस्‍थानों से World Class Dairy Technologist निकलते हैं।

किस शहर को Milk City के नाम से जाना जाता है?

गुजरात के आणंद शहर को दूध नगरी (Milk City) के नाम से जाना जाता है। यह शहर अमूल डेरी कोऑपरेटिव सोसाइटी की जन्‍म स्‍थली है। यह वही शहर है जो भारत में सफेद दूध क्रांति के लिये विख्‍यात है।

Dairy Technology Colleges in UP कौन से हैं?

उत्‍तर प्रदेश में College of Dairy Technology, Etawah (CSAUAT Campus) संचालित है। इसके अलावा College of Dairy Science, Mathura (DUVASU) भी संचालित है।

क्‍या डेयरी टेक्‍नोलॉजी में बीटेक अच्‍छा है?

B.Tech in Dairy Technology एक 4 वर्षीय अच्‍छा कोर्स माना जाता है क्‍योंकि इस डिग्री प्रोग्राम को करने वाला High-Qualified Professional माना जाता है। Dairy Technologist के लिये यह Best Option है।

क्‍या कुछ Training Programme के जरिये Dairy Technologist बना जा सकता है?

जी हां, राष्‍ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्‍थान कुछ ट्रेनिंग प्रोग्राम भी संचालित करती है। इस प्रकार के Training Programme की अवधि 5 से 7 दिन की होती है। यदि आप ट्रेनिंग के जरिये Skill हासिल कर  लेते हैं तो डेरी उद्धोग से जुड़े सेक्‍टर में अपना योगदान दे सकते हैं।

तो दोस्‍तों यह थी हमारी आज की पोस्‍ट Dairy Technologist कैसे बनें (डेयरी टेक्नोलाजिस्ट 2026) – Dairy Technology Course कितने साल का होता है? यदि आप Admission Process in Dairy Technology Course से संबंधित कोई अन्‍य प्रश्‍न पूछना चाहते हैं तो आप हमसें कमेंट बॉक्‍स के जरिये पूछ सकते हैं।

Spread the love

Leave a Comment