Delhi University Marksheet Correction Online Process in Hindi : भारत में ऐसा कोई बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय नहीं है, जहां के छात्रों के सामना अपनी ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएट Marksheet में Name, Father Name, Mother Name, Dob में प्रिंटेड गलतियों से न होता हो।
ऐसे में अंक पत्र संशोधन कराना एक मुश्किल और दौड़ भाग भरा काम साबित होता है। हालांकि Delhi University Marksheet Correction कराना कोई कठिन काम नहीं है। लेकिन इस पूरे Process में कई दिन लग जाते हैं। कई बार तो महीने 2 महीने तक नयी संशोधित मार्कशीट का वेट करना पड़ता है।
10वीं कक्षा से लेकर हर उच्च शिक्षा तक की Marksheet, Degree, Diploma आदि में किसी भी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिये। इस स्टेज पर जब छात्र सरकारी अथवा गैर सरकारी नौकरी में आवेदन करते हैं, तब मार्कशीट में किसी भी प्रकार की गलती उनको मिलने वाली Jobs की रेस से बाहर कर सकती है।
इसीलिये आज हम आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी मार्कशीट करेक्शन / Delhi University Name Correction / Delhi University Marksheet Correction pdf / Delhi University Marksheet Correction Form के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं कृप्या पोस्ट को अंत तक पढ़ कर जानकारी हासिल करें।
Delhi University Marksheet Correction समय रहते करवायें

दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों को अपने अंकपत्रों में किसी भी प्रकार की त्रुटि नजर आती है, तो उन्हें फौरन बिना देर किये Delhi University Marksheet Correction करवा लेना चाहिये। ऐसा नहीं करने पर आगे की पढ़ाई के लिये एडमीशन लेने अथवा जॉब इंटरव्यू के दौरान अथवा बाद में Marksheet Verification के दौरान गलती पाये जाने पर जॉब से हाथ धोना पड़ सकता है।
DU Marksheet Correction करवाना इसलिये भी जरूरी है क्योंकि अंकपत्र/ डिग्री आदि में किसी भी तरह की गलती आपके अन्य दस्तावेज जैसे आधार व पैन आदि को भी प्रभावित कर सकती है।
आपके अंकपत्र अथवा डिग्री आदि में किसी भी तरह की गलती आपके आने वाले Future की सबसे बड़ी बाधा हो सकती है। इसलिये आप Marksheet Correction DU में Online Apply करने में लापरवाही न करें।
Delhi University Marksheet में कौन कौन सी गलतियां होती हैं
- 1 – नाम
- 2 – पिता का नाम
- 3 – माता का नाम
- 4 – जन्मतिथि
- 5 – गलत विषय अथवा गलत नंबर आदि
DU Marksheet Correction के लिये जरूरी दस्तावेज
10वीं अथवा 12वीं क्लास की Marksheet
आधार कार्ड की कॉपी
SR की कॉपी
पिछले स्कूल / कॉलेज / विश्वविद्यालय से जारी TC
पिछले स्कूल / कॉलेज / विश्वविद्यालय द्धारा जारी पत्र
Also Read :
- बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी मार्कशीट करेक्शन कैसे होता है?
- यूपी बोर्ड मार्कशीट करेक्शन कैसे करें?
- मध्यप्रदेश बोर्ड मार्कशीट करेक्शन कैसे करें?
Delhi University Marksheet Correction Online कैसे करें – DU Name Correction कैसे होता है
Name Correction in Delhi University : दिल्ली यूनिवर्सिटी मार्कशीट में संशोधन जैसे Your Name, Father’s Name, DoB आदि में Correction कराने के लिये आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ ब्लॉक के एडमिन ब्लॉक जाना होगा।
दिल्ली यूनवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक में संशोधन संबंधी अनेक काम किये जाते हैं। यहां पर माइग्रेशन, डिग्री, मार्कशीट डिग्री वेरीफिकेशन जैसे अनेक कामों के लिये विंडों हैं। यहां पर आप अपने लिये निर्धारित Delhi University Marksheet Correction विंडों पर जाकर प्रोसेस की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
अलग अलग कॉलेज कैम्पस के आधार पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में अलग अलग एडमिन ब्लॉक हो सकते हैं। इन सभी एडमिन ब्लॉक्स का एक मेन एडमिन ब्लॉक होता है, जहां पूरा डाटा वेरीफिकेशन के बाद सुरक्षित रहता है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में Name Changing Process in Delhi University 2 तरीके से होता है।
ग्रेजुऐशन के दौरान मार्कशीट में नाम संशोधन कराना – यदि आप दिल्ली विश्वविद्यालय में First Year की परीक्षा दे चुके हैं और आपको जो मार्कशीट मिली है, उसमें आपका नाम, पिता का नाम, माता का नाम तथा डेट ऑफ बर्थ आदि में गलती है। तो आपको निम्न तरीके से संशोधन कराना होगा।
1 – सबसे पहले आप मार्कशीट में संशोधन के लिये Application लिखें।
2 – एप्लीकेशन को अपने कॉलेज के प्रिंसीपल से वेरीफाई करवायें।
3 – इसके बाद Admin Block में Marksheet Correction Window पर अपनी Application दें।
4 – यदि इस ब्लॉक में आपकी Enrollment Details होंगीं तो वह अपकी DU Marksheet Correction Application को Verify करके डीटेल अटेच कर देंगें।
5 – इसके बाद आप Delhi University Marksheet Correction Form आधिकारिक वेबसाइट अथवा एडमिन ब्लॉक की विंडों से लें।
6 – अब आपको संशोधन के लिये निर्धारित फीस भरनी है। आप फीस भरें और एक रसीद फार्म के साथ संलंग्न करें और दूसरी रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।
7 – आपको फार्म भर कर एप्लीकेशन के साथ लगायें।
8 – अब आपको 10vi 12vi की मार्कशीट की फोटो कॉपी संलंग्न करनी है।
9 – पूरा फार्म कंपलीट कर लेने के बाद आपको संबंधित कॉलेज अथवा DU के संबंधित Admin Block के काउंटर से सत्यापित कराना है।
10 – अब आप अपने एप्लीकेशन, फार्म, पेमेंट रसीद और सभी संबंधित दस्तावेजों को Delhi University के Main Campus Examination Branch के काउंटर पर जमा कर दें।
इस तरह आपकी डीयू मार्कशीट संशोधन के आवेदन पत्र की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
Also Read :
यदि दिल्ली यूनिवर्सिटी मार्कशीट 5 साल पुराना है तो संशोधन की प्रक्रिया क्या होगी?
यदि आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुऐशन किये हुये 5 साल या उससे अधिक का समय हो चुका है। तो आपके लिये Delhi University Marksheet Correction की प्रक्रिया एक बड़ा सिरदर्द साबित होने वाली है।
- यदि आप 5 साल पुरानी मार्कशीट में संशोधन कराने चाहते हैं तो आपको अधिक फीस का भुगतान करना होगा।
- आपको ऊपर बताई गयी प्रक्रिया का ही पालन करना है। लेकिन आपको नाम संशोधन संबंधी कोर्ट से बनाया हुआ ऐफीडेविट देना होगा।
- यदि आपका नाम 10वीं तथा 12वीं की मार्कशीट में अलग नाम है तो आपको न्यूजपेपर में विज्ञापन प्रकाशित करवा कर उसकी फोटो कॉपी DU Marksheet Correction Application Form के साथ संलंग्न करनी होगी।
Delhi University Marksheet Correction Fees 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी में मार्कशीट करेक्शन की सेवा हेतु वर्ष 2024 में नयी शुल्क दरें लागू की गयी थीं। जिससे Delhi University Marksheet Correction की प्रक्रिया मंहगी हो गयी है।
- UP To 6 Years – 1000
- More than 6 Years – 2000
- मार्कशीट करेक्शन में शुल्क संबंधी जानकारी के लिये आप इस लिंक पर क्लिक करें
दिल्ली यूनिवर्सिटी मार्कशीट करेक्शन के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या डीयू में मार्कशीट करेक्शन आसानी से हो जाता है?
जी हां, डीयू में मार्कशीट करेक्शन आसानी से हो जाता है। बशर्ते आप निर्धारित प्रक्रिया का ठीक से पालन करें।
क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी मार्कशीट में करेक्शन के लिये बार बार चक्कर काटने पड़ते हैं?
जी हां, DU Marksheet Correction की प्रक्रिया छात्रों को थका देने वाली प्रक्रिया होती है। कई बार तो यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक के बार बार चक्कर काटने पर भी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी अंकपत्र संशोधन वाकई लंबी और खर्चीली प्रक्रिया साबित होता है।
यदि आपके एडमिन ब्लॉक के पास Enrollment Details है, तो क्या कॉलेज आपके फार्म को वेरीफाई करेगा?
जब आप मार्कशीट संशोधन के लिये आवेदन करते हैं तो आपको अपने कॉलेज से फार्म सत्यापित करवाना पड़ता है। लेकिन कॉलेज ऐसे किसी को डाटा नहीं देता है, ऐसे में आपको अपने एडमिन ब्लॉक से Enrollment Details प्रमाणित करवानी होंगीं।
तो दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट Delhi University Marksheet Correction Online कैसे करें – DU Marksheet Correction form/Fees/pdf 2026 यदि आप दिल्ली यूनिवर्सिटी अंकपत्र संशोधन संबंधी कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते हैं।