Environmental Science Career कैसे बनायें (India Guide 2026)

Environmental Science Career 2026 : पूरी दुनिया में पर्यावरण की सुरक्षा एक अहम मुददा बन कर उभरा है। भारत भी इस मुददे से अछूता नहीं है। स्‍टेट ऑफ इंडियाज़ एनवायरमेंट रिपोर्ट 2026 के मुताबिक भारत गंभीर किस्‍म की पर्यावरणीय चुनौतियों से जूझ रहा है।

जिसमें जलवायु परिवर्तन, लू, भारी वर्षा, सूखा, बाढ़ एवं शीत लहर जैसी असमान्‍य घटनायें लोगों पर कहर बरपा रही हैं। इसके अलावा जंगलों के विनाश के कारण जंगली जानवरों का इंसानों के साथ संघर्ष भी बढ़ता जा रहा है। शहरों से लेकर गांव तक जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण अपने खतरनाक स्‍तर तक पहुंच चुका है।

इन्‍हीं चिंताओं के बीच देश के युवा Environmental Science Career Opportunities पर विशेष रूप से ध्‍यान दे रहे हैं। विभिन्‍न कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे युवाओं को पता है कि Climate Change, Pollution और Sustainability आज का सबसे बड़ा Challenge है। यही वजह है कि Environmental Science अब एक High Demand Career बन कर उभरा है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Environmental Science में Career कैसे बनायें? व इस विषय के Future Scope के बारें में विस्‍तार से स्‍टेप बाय स्‍टेप जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इसलिये इस आर्टिकल को अंत तक ध्‍यान से पढ़ें।

Environmental Science Career Option 2026

Environmental Science Career Option in India
पर्यावरण विज्ञान में शानदार करियर बनाने के मौके

Environmental Science Career Option क्‍या हैं –   भारत में पर्यावरण विज्ञान की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिये तमाम नये Career के विकल्‍प सामने आ रहे हैं। इस क्षेत्र में युवाओं का भविष्‍य उज्‍जवल है। यही कारण है कि देश के युवा इस विषय में गंभीरता से दिलचस्‍पी ले रहे हैं।

1 – इंडस्‍ट्री

2 – सरकारी प्रतिष्‍ठान

3 – राज्‍य स्‍तरीय पाल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड

4 – पाल्‍यूशन कंट्रोल सिस्‍टम लगाने तथा उसे ऑपरेट करने के लिये पर्यावरण विशेषज्ञ

5 – रेस्‍टोरेंट व होटल्‍स

6 – हाउसिंग सोसाइटीज जैसे व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठानों में पर्यावरण मानक बनाये रखने के लिये भी एनवायरमेंट एक्‍सपर्टस की भारी डिमांड है।

7 – पर्यावरण विशेषज्ञ इस क्षेत्र में कंसल्‍टेंसी सेवायें भी दे सकते हैं।

8 – Environmental Manager

9 – Environmental Expert

10 – Sustainability Manager

11 – एनवायरमेंट प्रोफेशनल

उपरोक्‍त सभी क्षेत्रों में Environmental Science Career Option भारी मात्रा में मौजूद हैं। आप इनमें से किसी भी फील्‍ड को चुनकर अपना करियर आसानी से बना सकते हैं।

Environmental Science Key Highlights

1 – पिछले 4 से 5 वर्षों के दौरान Green Jobs की संख्‍या में तेजी से बढ़ोत्‍तरी हुई है। रिन्‍यूवल एनर्जी, ईवी तथा सस्‍टेनेबल इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर के क्षेत्र में तेजी से नयी नौकरियां पैदा हो रही हैं।

2 – भारत में वर्ष 2027-28 तक 7.29 मिलियन ग्रीन जॉब्‍स पैदा होने का अनुमान है। वर्ष 2047 तक यह आंकड़ा 35 मिलियन तक पहुंचने की उम्‍मीद है।

3 – भारत इस समय जलवायु प्रदर्शन सूचकांक में 23वें स्‍थान पर है।

4 – Environmental Science के क्षेत्र में 20 से 30% वार्षिक की दर से Green Jobs Professional की Demand एनवायरमेंटल गवर्ननेंस, एनालिटिक्‍स, क्‍लाइमेट डाटा एनालिसिस व ग्रीन टेक्‍नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में बढ़ रही है।

Also Read :

Environmental Science में Salaries Insights

1 – Entry Level – 4 – 6 Lakh Per Year ( Environmental Scientist Salary in India Per Month)

2 – Mid Leval – 10 – 15 Lakh Per Year

3 – Senior ESG Consultant 25 – 30+ Lakh Per Year

4 – Environmental Analyst / Scientist: Average of ₹44,000 per month.

5 – Sustainability Engineer / Consultant: Averages ₹1,10,000 per month.

After 12th Environmental Science Courses

Environmental Science Courses in India कुछ इस प्रकार हैं

1 – BSC Environmental Science (3 Year Course)

2 – MSC Environmental Science (2 Year Course)

3 – Mtech Environmental Engineering

4 – MBA (Sustainable Business/ESG

5 – एनवायरमेंट मैनेजमेंट साइंस एंड मैनेजमेंट

6 – एमएससी इन एनवारयमेंट साइंस एवं रिसोर्स

7 – वाटर ट्रीटमेंट कोर्स

8 – सीवेज ट्रीटमेंट कोर्स

9 – वेस्‍ट मैनेजमेंट आदि

Also Read :

पर्यावरण विज्ञान में डिग्री व डिप्‍लोमा कोर्स कराने वाले संस्‍थान

1 – दिल्‍ली यूनिवर्सिटी

2 – बनारस हिंदू विश्‍वविद्धालय

3 – पुणे विश्‍वविद्धालय

4 – जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी

5 – TERI

6 – IIT Bombay एवं IIT Delhi

7 – TERI SAS

8 – IIM

9 –  लखनऊ विश्‍वविद्धालय आदि

पर्यावरण विज्ञान से संबंधित अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

Best Colleges for Environmental Science in India कौन कौन से हैं

DU, JNU, IIT, BHU, IIT Bombay एनवायरमेंटल साइंस के लिये प्रमुख संस्‍थान हैं।

Jobs after BSc Environmental Science in India क्‍या हैं?

सस्‍टेनिबिलिटी मैनेजर, एनवायरमेंटल इंजीनियर, एनवायरमेंटल एक्‍सपर्ट, ध्‍वनि प्रदूषण कंट्रोल प्रोफेशनल, सीवेज ट्रीटमेंट प्रोफेशनल्‍स, वायु प्रदूषण कंट्रोल प्रोफेशनल, वाटर ट्रीटमेंट प्रोफेशनल आदि Jobs after BSc Environmental Science in India हैं।

भारत में एक पर्यावरण वैज्ञानिक का वेतन कितना है?

एक Environmental Scientest का अनुमानित वेतन 1 साल में ₹17,64,611 और 5 साल में ₹21,67,817 होगा। 2 साल में पर्यावरण वैज्ञानिक का अनुमानित वेतन ₹18,57,772 है, जो औसतन 10.8% की Grouth दर्शाता है। यह जानकारी ERI के वेतन डेटाबेस पर आधारित है।

क्‍या पर्यावरण विज्ञान की पढ़ाई करने के लिये NEET पास करना जरूरी है?

नहीं, पर्यावरण विज्ञान की डिग्री अथवा डिप्‍लोमा हासिल करने के लिये Neet पास करने की कोई जरूरत नहीं है।

पर्यावरण विज्ञान के लिये NEET आवश्‍यक है?

नहीं

भारत में Climate scientists की सैलरी कितनी है?

भारत में Climate scientists की सैलरी 10 से 19 लाख सालाना है। यह सैलरी संस्‍थानों व भिन्‍न लोकेशन पर भिन्‍न हो सकती है।

What is ISRO scientists Salary?

ISRO वैज्ञानिकों की सैलरी पोस्‍ट और ग्रेड के हिसाब से अलग अलग होती है। यह वेतन 56 हजार रूपये से लेकर 2 लाख 24 हजार रूपये तक हो सकती है।

Conclusion :

Environmental Science Career India में तेजी से बढ़ रहा है। आप चाहे Government Jobs, Corporate ESG roles या Research Position का चुनाव करें इस क्षेत्र में Opportunities Endless हैं।

ता दोस्‍तों यह थी हमारी आज की पोस्‍ट Environmental Science Career कैसे बनायें (India Guide 2026) यदि आप BSc Environmental Science Admission Process तथा MSc Environmental Science Entrance Exam के बारे में कोई अन्‍य प्रश्‍न पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्‍स के जरिये पूछ सकते हैं।

Spread the love

Leave a Comment