Kalpana Chawla Chatravriti Yojana 2026 Details in Hindi : दोस्तों हरियाणा में पिछले कई साल से Kalpana Chawla Scholarship Yojana चलाई जा रही है।
इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ हरियाणा राज्य की मेधावी छात्राओं को मिलता है। चूंकि यह योजना केवल छात्राओं के लिये है, इसलिये Kalpana Chawla Chatravriti Yojana में छात्र आवेदन नहीं कर सकते हैं।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए होनहार मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने व उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई जारी रखने में सहायता करने के लिए, हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (HSCSIT) ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए यह छात्रवृत्ति योजना शुरू की है।
Kalpana Chawla Chatravriti Yojana Kya Hai?
What is Kalpana Chawla Chatravriti Yojana Haryana in Hindi : जैसा कि आपको ऊपर बतया गया है, कि कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना विशेष रूप से छात्राओं के लिये संचालित की जा रही है।
अत: राज्य की मेधावी लड़कियां ही इस योजना में अपना आवेदन कर सकती हैं। चूंकि यह योजना सिर्फ हरियाणा राज्य की छात्राओं के लिये है। इसलिये सिर्फ हरियाणा की ऐसी छात्रायें जो हरियाणा की मूल निवासी हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलता है।
Kalpana Chawla Chatravriti Yojana के तहत कितनी धनराशि मिलती है?
Kalpana Chawla Chatravriti Yojana 2026 के तहत आवेदन करने वाली मेधावी छात्राओं को JEE (Advanced) परीक्षा में रैंक के आधार पर Selected छात्राओं के लिए ₹8,350 प्रति माह और JEE (Mains) परीक्षा में रैंक के आधार पर चुनी गईं छात्राओं के लिए ₹4,500 प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
Kalpana Chawla Chatravriti Yojana हर साल कितनी छात्राओं को दी जाती है?
Kalpana Chawla Scholarship Scheme के तहत सीमित संख्या में ही छात्रवृत्ति के आवेदन स्वीकार किये जाते हैं। इस योजना के तहत कुल 250 स्कॉलरशिप (B.E/B.Tech कोर्स में दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए 200 स्कॉलरशिप और B.Arch. व B. Plan कोर्स में दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए 25-25 स्कॉलरशिप प्रदान किये जाने की व्यवस्था है।
क्या कल्पना चावला छात्रवृत्ति के लिये जरूरी योग्यता
छात्राओं के लिये जरूरी है कि उन्होंनें हरियाणा में स्थित किसी स्कूल से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्णं की हो। हरियाणा बोर्ड के स्कूलों के लिए 12वीं कक्षा में कम से कम 80% अंक और CBSE/ICSE जैसे अन्य केंद्रीय बोर्ड के लिए कम से कम 85% अंक होने चाहिए।
Also Read :
- LIC HFL विद्धाधन छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- LIC गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सैमसंग स्टार स्कॉलरशिप योजना क्या है?
- पीएम स्कॉलरशिप छात्रवृत्ति (रेलवे बल) के फार्म कब भरे जाते हैं?
- अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना 2026 के फार्म कब से भरना शुरू होंगें?
- यूपी बोर्ड प्रवेश पत्र में संशोधन कैसे किया जाता है?
Kalpana Chawla Scholarship Scheme के तहत कौन सी स्ट्रीम के तहत 12वीं कक्षा की पढ़ाई करनी चाहिये?
हरियाणा की इस विशेष Kalpana Chawla Chatravriti Yojana के लिये आवेदन करने के लिये छात्राओं का विज्ञान स्ट्रीम का Student होना जरूरी है।
Documents for Kalpana Chawla Scholarship Scheme 2026
- 10वीं तथा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण सार्टिफिकेट
- Admission Certificate
- 12वीं कक्षा के बाद का कोई सार्टिफिकेट, जैसे डिप्लोमा कोर्स आदि
- आधार कार्ड
- हरियाणा का मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- एजुकेशनल अथॉरिटी द्धारा निर्गत चयन प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- शुल्क जमा की रसीद
कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभार्थी छात्राओं के चयन की प्रक्रिया क्या है?
Kalpana Chawla Chatravriti Yojana Haryana 2026 में सभी लाभार्थी छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
Kalpana Chawla Chatravriti Yojana Himachal Pradesh में आवेदन की तिथि क्या है?
यह योजना 10 अगस्त 2026 तक खुली है। आप 10 अगस्त तक इस छात्रवृत्ति योजना में आवेदन कर सकती हैं।
Kalpana Chawla Chatravriti Yojana Online Form कैसे भरें?
कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना का Online Form आप Haryana State Scholarship Portal पर जाकर भर सकती हैं। जिसका लिंक आपको नीचे दिया जा रहा है।
आप जैसे ही ऊपर दिये गये लिंक पर क्लिक करेंगी, तो आप डायरेक्ट harchhatravratti Portal पर पहुंच जाएंगी।
- 1 – यहां आपको सबसे पहले स्कॉलरशिप पोर्टल पर New User Registration प्रोसेस पूरा करना है।
- 2 – रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद आप इससे संबंधित पूरी गाइड लाइन पढ़ें अैर अंडरटेकिंग पर क्लिक करके Continue बटन दबायें।
- 3 – अब Domicile, Scholarship कैटेगरी आदि का चयन करें और जरूरी सूचनायें भरें।
- 4 – IFSC CODE के साथ अपनी बैंक डीटेल भरें।
- 5 – अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिये आप आधार नंबर अथवा बैंक खाता नंबर को रजिस्टर बटन पर क्लिक करके वेरीफाई करें।
- 6 – इसके तुरंत बाद आपके मोबाइल नंबर एक OTP आता है, जिसे आपको Online Form में भरना है।
- 7 – अब आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जैनरेट हो जाएगा। इसे आप भविष्य में इस्तेमाल करने के लिये सुरक्षित रख लें।
- 8 – अब आपको अपना फार्म अंतिम रूप से सबमिट कर देना है।
तो Friends यह थी हमारी आज की पोस्ट Kalpana Chawla Chatravriti Yojana Kya Hai? यदि आप Kalpana Chawla Scholarship Scheme Me Online Apply kaise Kare से संबंधित कोई अन्य जानकारी चाहते हैं, तो आप हम से कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश की बालिकाओं के लिये महत्वपूर्ण स्कालरशिप योजना लाभदायक साबित होगी।बालिकाओं को समय से लाभ लेना चाहिए
Is scheme ke liye % kitni h Is saal Mere 85 % hai 12th main